फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कुरसंडा में बुखार का वार, कई बच्चे व बुजुर्ग बीमार

विज्ञापन
कुरसंडा में बुखार से पीड़ित पूजा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुरसंडा में बुखार ने कहर बरपा रखा है। दो बच्चों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग और बच्चे बुखार की चपेट में हैं। कई बुखार पीड़ितों का उपचार जिले से बाहर के अस्पतालों में चल रहा है तो गांव में भी घर-घर बुखार पीड़ितों की चारपाइयां बिछी हुई हैं।
गौरतलब हो कि पिछले करीब एक पखवाड़े से गांव कुरसंडा में बुखार पीड़ितों के मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। रोगियों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ कुरसंडा में ही नहीं, बल्कि अब कुरसंडा ग्राम पंचायत के अलग-अलग मजरों में भी बुखार फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

काफी लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। दहशत ऐसी है कि लोग बुखार आने पर आगरा व अन्य जगहों पर निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन कुरसंडा में फैल रही बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम अपर्याप्त दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ शिविर लगाकर ही कोरम पूरा किया जा रहा है।
चर्चा है कि कुरसंडा के गांव नगला मोहन में नौ वर्षीय दिव्यांशु को एक निजी अस्पताल ने डेंगू कन्फर्म किया है। परिजन उसका उपचार आगरा में करा रहे हैं। वहीं गांव थलू गढ़ी में कृष्ण कुमार 25 वर्ष, ओमवती 55 वर्ष बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सिपाही कृष्णवीर सिंह 26 वर्ष के अलावा कुरसंडा में पूजा शर्मा (20 वर्ष), मोनू शर्मा (नौ वर्ष), कृष चौधरी (11 वर्ष), लव केश शर्मा (14 वर्ष), अंजली माहौर और (17 वर्ष), कुमारी प्रतिज्ञा (आठ वर्ष), खुशबू माहौर (20 वर्ष), कुमारी शिक्षा (12 वर्ष), विकास (23 साल), आकाश (17 साल) सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।

कुरसंडा में बुखार से पीड़ित लवकेश।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें