हाथरस : पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर बार्ता करते प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजें
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश में खाद की किल्लत का मुख्य कारण रेलवे से रैक न मिलना है। कोराना के बाद विदेश से आयात में दिक्कत की वजह से खाद की कमी हो गई है। अब 48 घंटे से 72 घंटे के बीच पूरे प्रदेश से खाद की किल्लत समाप्त हो जाएगी। प्रदेश में सुशासन और विकास के चलते भाजपा इस बार 325 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मोती सिंह ने सरकार विरोधी लहर के सवाल पर कहा कि प्रदेश का कौन सा ऐसा तबका है, जिसके विकास के लिए काम नहीं हुआ है। सत्ता विरोधी लहर विपक्षियों का हथकंडा है। हर जाति, धर्म के लोग भाजपा से तेजी से जुड़ रहे हैं। खाद की किल्लत पर मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण विदेशों से आयात में दिक्कत आई और उसके बाद रेलवे से रैक कम मिली। अब पूरी योजना बन गई है। पूरे प्रदेश में 48 से 72 घंटे में खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। मंत्री ने कहा जिस तरह कोरोना का प्रदेश सरकार ने मुकाबला किया और अल्प समय में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया, उसकी तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता उपेक्षा सहकर भी पूरी ताकत से पार्टी के लिये काम कर रहे हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों के विषय में मंत्री ने कहा कि पहली बार आजादी से बाद इतनी ज्यादा कीमत कम की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके चलते यह महंगाई आई है। मंत्री ने कहा कि पूरा प्रदेश आज विकास की पटरी पर है। हर वर्ग के लिए मकान, आ़य़ुष्मान कार्ड और स्वास्थ बीमा की सुविधा मिली है। प्रदेश में रिकॉर्ड लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सिर पर छत मिली है। मंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा 325 से ज्यादा सीटें जीतकर आ रही है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजयभारत कुलश्रेष्ठ, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र सिंह पीलू भाई, पंकज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, शैलू यादव, नीरज गुप्ता, राजू सूफी आदि मौजूद थे। संवाद