फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15 अगस्त को ध्वजारोहण करेंगीं महिला अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण वरिष्ठ महिला अभिभावकों से कराया जाएगा। इस संबंध में शासन के फरमान के बाद विभाग व शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी से तैयारी में जुट गए हैं, ताकि वरिष्ठ महिला अभिभावक को अभी से ध्वजारोहण के लिए तैयार किया जा सके।
अभी तक तो देखा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी या फिर जनप्रतिनिधि द्वारा ध्वजारोहण कराया जाता था, लेकिन इस बार महिला अभिभावकों के लिए स्वतंत्रता दिवस कुछ खास होगा। उनमें से ही जो भी वरिष्ठ महिला अभिभावक होंगी, उनसे ही ध्वजारोहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि प्रदेश की महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2021 से आरंभ होगा। इस खास अवसर पर सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वरिष्ठ महिला अभिभावक द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें