फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सर्द मौसम में गोवंश को खिलाएं चने व गुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्द मौसम में जिले में बने गो आश्रय स्थलों में आवारा गोवंश के रहन-सहन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
सीडीओ ने कहा कि मौसम के अनुसार गोवंश के लिए शेड की व्यवस्था की जाए। खुले में बंधे गोवंश के ऊपर तिरपाल लगाया जाए। गोवंश के नीचे खड़ंजा व सूखा रखने के लिए व्यवस्था की जाए। गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा खिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार गोवश को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। सर्द मौसम को देखते हुए गोवंश को चना व गुड़ का सेवन कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की मृत्यु की दशा में पूरे वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार की व्यवस्था नगर निकायों व ग्राम पंचायतों द्वारा की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें