फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश में हुए फॉल्ट, चार घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बारिश से शहर से लेकर देहात तक शनिवार को बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। कई लाइनों में फॉल्ट हो गए और चार से लेकर पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इसकी वजह से लोगों ने काफी परेशानी झेली। भीषण गर्मी में रोजाना कई-कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
शनिवार की सुबह जब बारिश हुई तो बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए। शहर के नवीपुर, गिजरौली, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हुए और करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। देहात में भी लोगों ने काफी देर तक बिजली संकट झेला। विद्युत कर्मी लोकल फॉल्ट दूर करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लोकल फॉल्ट की वजह से कुछ देर तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से हाल-बेहाल है। कई-कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। विद्युत कटौती रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।
-दीपक शर्मा
रोजाना कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बिजली कटौती का कोई उचित कारण भी नहीं बताया जाता। सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अस्पतालों तक में बिजली कटौती की जा रही है।
-राजू
बिजली संकट इस समय बड़ी समस्या है। गर्मी में और ज्यादा बिजली की जरूरत होती है, लेकिन इस पर अधिकारी ध्यान नहीं देते। जर्जर तार भी इसकी एक मुख्य वजह हैं।
विज्ञापन

-विकल शर्मा
विभाग को ऐसे इंतजाम करने चाहिए कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलती रहे। जर्जर तार और गिरासू खंभे बदलवाए जाएं। जरूरत के हिसाब से 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए।
-रमेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें