फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान अपने ही गांव में पा सकेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक कोरोना कर्फ्यू में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। सरकार की ओर से आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त भी अब किसानों को अपने गांव में बने सीएससी के माध्यम से मिल सकेगी। किसान इन केंद्रों पर आधार कार्ड के जरिये अपनी निधि की किश्त को आसानी से निकाल सकेंगे।
जिले में हर एक से दो किलोमीटर के अंतराल के अलावा प्रत्येक पंचायत पर एक कॉमन सर्विस सेंटर संचालित है। ग्रामीण और शहरी इलाकों को मिलाकर 600 से ज्यादा सीएससी संचालक कार्यरत हैं। इन केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड से निकाल सकेंगे रुपये
सीएससी डीजीपे के माध्यम से देश का कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड से उंगली का निशान लगाकर आसानी से रुपये निकाल सकता है। इसके लिए कोई अलग से शुल्क भी नहीं लिया जाता है। इसी माध्यम से सीएससी संचालक इस कर्फ्यू में घर-घर जाकर लोगों की पेंशन निकालकर दे रहे हैं। जल्द ही किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त आने वाली है। सीएससी संचालकों ने इसकी निकासी कर किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है।
चिकित्सक दे रहे ऑनलाइन परामर्श
सीएससी टेलीमेडिसिन सेवा कोरोना काल में कारगर साबित हो रही है। इससे गांव के लोग नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर मात्र एक रुपये में अच्छे डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। सीएससी टेलीमेडिसिन सेवा के द्वारा एलोपैथी, होम्योपैथी के डॉक्टरों के अलावा अपोलो और फोर्टिज अस्पतालों के डॉक्टरों से भी आसानी से संपर्क कर सकेंगे।
सीएससी से बिजली विभाग को काफी फायदा
जिले में करीब 500 सीएससी संचालक बिजली बिल जमा करने का काम करते हैं। सीएससी संचालकों ने मार्च महीने में आई एकमुश्त समाधान योजना में करीब 25 करोड़ रुपये के बिल जमा किए थे। अभी भी रोजाना पांच से छह लाख रुपये बिजली बिल के जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएससी ई-स्टोर एप से घर बैठे मंगवा सकते हैं सामान
ग्रामीण क्षेत्र के लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीण ई-स्टोर एप का उपयोग करके घर बैठे सामान मंगवा सकते हैं। यह एप हर स्मार्टफोन गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। ग्रामीण अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करके आवश्यक सामान का ऑर्डर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें