फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मौसम बदलते ही किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

विज्ञापन
रोपाई के लिए तैयार धान की पौध। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मानसून की आहट होते ही क्षेत्र के किसानों ने धान की पौध रोपाई की शुरुआत कर दी है। किसानों के खेतों में पौध तैयार हो चुकी है। अब किसान उसे रोपने की तैयारी में जुट गए हैं। जिले के कुछ इलाकों में तो पौध रोपाई शुरू भी हो चुकी है।
जून के अंत के साथ ही किसानों ने धान की पौध रोपाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पिछले करीब एक महीने से किसान धान की पौध तैयार करने में लगे थे, जोकि अब तैयार हो चुकी है। धान की रोपाई समय से हो जाने पर अच्छी पैदावार लेने के लिए किसान हर संभव कार्य कर रहे हैं। कुछ किसान तो अच्छी किस्म के धान की पौध दूर-दराज के इलाकों से भी लेकर आ रहे हैं। सिकंदराराऊ, हसायन क्षेत्र में तो धान की रोपाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो किसान धान की पौध लगाने की तैयारी कर रहे हैं, वह रोटावेटर से खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लें। पानी में पैदा हुई खरपतवारों को निकालकर बाहर फेंक दें। अगर अभी खरपतवार खेत से साफ नहीं किए तो वह आगे फसल की ग्रोथ को प्रभावित करेंगे।
-डॉ. एसआर सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक
----
हमने धान की पौध तो तैयार कर ली है। अब इसकी रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे हैं, ताकि समय से पौध लग सके।
शंभू सिसौदिया, किसान
----
पिछले एक महीने से धान की पौध तैयार करने में लगे हुए थे, पौध तो तैयार हो गई है। अब धान रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं।
-वीरेंद्र सिंह, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें