फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों को रसायन व कीटनाशक का प्रयोग न करने की दी सलाह

विज्ञापन
किसानों को खेती के बारे में जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के बैनर तले सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खाद्य सुरक्षा के लिए खाद्यान्नों में रसायन और कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी।
वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. पुष्पा देवी ने कहा कि खाद्यान्न के द्वारा कुपोषण की समस्या से बचें, जिससे सभी को संतुलित आहार मिल सके और लोग स्वस्थ्य जीवन जी सकें। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार रावत ने खाद्यान्न की महत्ता के बारे में बताया और दूध को प्रतिदिन के भोजन में जरूर शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ. कमल कांत ने कहा कि पोषण सुरक्षा के लिए गृह वाटिका को जरूर लगाएं। ताजे फल और सब्जियों को उगाकर खाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में व्याप्त कुपोषण की समस्या और खाद्यान्न की बर्बादी को रोकने एवं खाद्यान्न की उपलब्धता के लिए कृषि की नई तकनीकियों और उन्नतिशील फसलों को बढ़ावा देना चाहिए। फसल व पोषण संबंधी अन्य बिंदुओं की भी जानकारी किसानों को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें