फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस सिटी स्टेशन से पहले दिन गुजरी मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेला स्पेशल ट्रेन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को यह ट्रेन नियत समय पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में कुछ यात्री सवार हुए। उसके बाद यह ट्रेन कासगंज के लिए रवाना हो गई।
उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को मुड़िया पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन के मेले में शामिल होते हैं। मेले में शामिल होने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने आठ से 15 जुलाई तक एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को यह ट्रेन तीन बजकर 14 मिनट पर आई। उसके बाद ट्रेन कासगंज के लिए रवाना हो गई। आने वाले दिनों में इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के 20 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
हाथरस। मुड़िया पूर्णिमा मेले में ट्रेनों के संचालन के साथ सुरक्षा का भी खाका खींचा गया है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में तैनात 20 पुलिस कर्मी मुरसान और सोनई आदि स्थानों पर ट्रेन की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। भीड़ को देखते हुए यात्रियों की चेकिंग की जाएगी। जीआरपी प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि मेल को देखते हुए 20 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें