स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों की तैनाती कर दी है। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बने स्ट्रांग की सुरक्षा के लिए 24 घंटे शिफ्टवार पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार सेक्टर मजिस्ट्रेट का तैनात कर दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण में मतदान प्रक्रिया को पूरा किया गया। मतदान प्रक्रिया के पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतदान समाप्ति के बाद इन स्ट्रांग रूम में विधानसभावार ईवीएम व वीवीपैट को जमा कराया गया है।
इन स्ट्रांग के रूम के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। यह सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी समय सारिणी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग की निगरानी के लिए तैनात रहेंगी। वहीं प्रशासन की ओर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि कोई भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि का स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखना चाहता है तो पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करा दिया जाए।