संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में रविवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सोमवार को एक नेता ने गांव जाकर अपने समर्थकों से मामले की जानकारी भी की है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के गांव गिलोंदपुर में प्रत्याशियों के समर्थकों में रविवार को मारपीट हो गई थी। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। अब इस मामले में एक पक्ष की ओर से ज्वाला प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गिलोंदपुर मुरसान ने 44 नामजदों व अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस इस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं एक पक्ष के नेता ने भी गांव जाकर अपने समर्थकों से मामले की जानकारी ली।