फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राज्य विश्वविद्यालय में राजा साहब की जन्मस्थली के युवाओं को मिले रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ में बन रहे राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्वविद्यालय में राजा साहब के जन्म स्थान मुरसान के युवाओं को भी रोजगार का मौका मिलना चाहिए। जो व्यक्ति जिस योग्यता के लायक हो, उसे उसी योग्यता के अनुसार वरीयता देकर वहां रोजगार दिया जाए। राजा महेंद्र प्रताप की जन्मस्थली के बाशिंदों के लिए यह बड़ा सम्मान होगा। गौरतलब है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप का जन्म 1886 में मुरसान में ही हुआ था। उन्होंने राजसी ठाठ-बाट को त्यागकर अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ी थी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह मुरसान की शान थे। अलीगढ़ में उनके नाम से सरकार द्वारा बनाए जा रहे विश्वविद्यालय में राजा साहब के जन्म स्थान व आसपास के लोगों को नौकरी दी जाए। इसके लिए शासन को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

-महेश शर्मा
वैसे तो राजा साहब सभी के थे, लेकिन जन्म स्थान के नाते मुरसान के लोगों को नये विश्वविद्यालय में रोजगार में वरीयता दी जानी चाहिए। यहां की जनता उनका काफी सम्मान करती है। अगर यहां के लोग इस विश्वविद्यालय में काम करेंगे तो यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी।
-संजय चौहान
राजा महेंद्र प्रताप के नाम से विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। उसमें मुरसान की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों को वहां नौकरी मिलनी चाहिए, ताकि मुरसान के पढे़-लिखे बेरोजगार लोग अपना जीवन-यापन कर सकें।
विज्ञापन

-सीवी सिंह
मैंने पहले भी बेरोजगार लोगों के लिए मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विद्यालय, तहसील बनवाने के लिए सरकार से मांग की थी। अब अलीगढ़ में राजा साहब के नाम से विश्वविद्यालय बन रहा है तो मुरसान में भी अगर छात्राओं के लिए एक डिग्री कॉलेज बन जाए तो काफी सहूलियत मिलेगी।
-गिर्राज किशोर शर्मा, पूर्व चेयरमैन मुरसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें