फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवती सहित दो घायल

विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड पर साइकिल को टक्कर मारने के बाद मौके पर ट्रक के पास जुटी भीड़। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया।
गांव नगला छीतर (सादाबाद) निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र हीरालाल और राखी साइकिल से शनिवार की दोपहर को सादाबाद से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे तो इस दौरान एनएच पर शुक्ला होटल के पास एक ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नील गाय से टकराई बाइक, होमगार्ड घायल
सादाबाद। कोतवाली के होमगार्ड देवस्वरूप पुत्र रामप्रकाश निवासी बिचपुरी गांव लोकेरा के पास नील गाय के अचानक बाइक के सामने आ जाने से बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। देवस्वरूप शुक्रवार की शाम को ड्यूटी कर अपने बाइक से गांव को लौट रहे थे तो इस दौरान यह घटना हो गई। घायल देवस्वरूप को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां उनका उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें