फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइन में फॉल्ट से ढाई घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 12 बजे आधे शहर के कई इलाकों की बिजली ठप हो गई। 33 केवी गिजरौली और नवीपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इस कारण कई घंटे तक इनसे जुड़े इलाकों की बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। फॉल्ट को दूरकर रात को करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे शहर के एमजी पॉलीटेकिभनक के सामने से गुजर रही 33 केवीए की लाइन पर पेड़ की टहनी हवा के झोंके के साथ गिर गई। इससे लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण नवीपुर, गिजरौली, नगला भोजा, हरवंश विहार, शिव कॉलोनी, नगला टीका, आगरा रोड और स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग छतों पर टहलते नजर आए। कर्मियों को रात होने की वजह से फॉल्ट तलाशने में देर लगी। बिना बिजली के लोग पसीने से तरबतर हो गए। रात को दो बजे के करीब फॉल्ट की समस्या दूर होने के बाद लोगों ने राहत सांस ली। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पवन वर्मा का कहना है कि रात को पेड़ की टहनी लाइन पर गिर गई थी। इस कारण कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इसके अलावा लोकल फॉल्ट के चलते शुक्रवार की दोपहर को भी बिजली ने शहर से देहात तक आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। संवाद
उपभोक्ताओं को परेशानी
बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। -कुर्बान अली
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली भी बहुत जा रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। रात में बिजली जाने से नींद में भी खलल पड़ रहा है। स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा।
-मौसीम
जिस हिसाब से बिजली विभाग राजस्व पर ध्यान देता है, उस हिसाब से बिजली आपूर्ति पर भी ध्यान दे। रात में बिजली गुल होने से काफी परेशानी हो रही है।
- इलायस खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें