फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से उबरे तो लाइनों में फॉल्ट से ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश से लड़खड़ाया बिजली सिस्टम अभी पूरी तरह पटरी पर लौटा भी नहीं था कि शुक्रवार को फिर फॉल्ट की वजह से लोगों ने बिजली कटौती का सामना किया। गर्मी में बिना बिजली के लोग न केवल कूलर-पंखों की हवा के लिए तरस गए, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए। विद्युत आपूर्ति में हो रहे व्यवधान से लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को शहर और ग्रामीण अंचल में लोगों को करीब चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
शुक्रवार को शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, जलकल संस्थान बिजलीघर और प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकनले वाली लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को कई घंटे बिजली बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्र के सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर, सलेमपुर, सोखना, चंदपा, उघई आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में भी खराबी आ गई। इस कारण लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लाइनों में फॉल्ट के चलते यह दिक्कत हो रही है। पूरी कोशिश की जा रही है कि फॉल्ट की रोकथाम की जा सके और लोगों को बेहतर बिजली दी जा सके।
कभी दिन तो कभी रात में आए दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी लाइनों के जीर्णोद्धार पर ध्यान दें, जिससे फॉल्ट में कमी आए।
-नरेंद्र अग्निहोत्री
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था लड़खड़ा रही है। बिजली न आने के कारण उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। साथ आमजन को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लाइनों को बदला जाए। तभी बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

-राकेश रावत
बिजली दिनचर्या में शामिल हो गई है। इसके बाद भी विभाग पर्याप्त आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली संकट के चलते नींद हराम हो रही है।
- तीरथराज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें