संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली विभाग को निगम स्तर से 51 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर 28 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर लिया है। बीस दिन में 13,445 लोगों ने ओटीएस का लाभ लिया है। इन उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी से आर्थिक फायदा भी हुआ है।
ओटीएस के तहत अब तीस तक बकाया लिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी जागरूक भी कर रहे हैं। सीएचसी के माध्यम से भी काफी लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। शहर में 7600 के सापेक्ष 2500 लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है।
इसी के साथ शहरी क्षेत्र का आंकड़ा तीस प्रतिशत पर पहुंच गया है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि अब 51 करोड़ के सापेक्ष 28 करोड़ का राजस्व मिला है। लोग सीएचसी के माध्यम से भी ओटीएस का पंजीकरण कर रहे हैं। ओटीएस की प्रगति सही चल रही है।