न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार की छुट्टी में सुबह से शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। शाम को ओढ़पुरा सबस्टेशन पर मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि अफसर फील्ड में निकलें। गर्मियों के लिए अभी तैयारियों को पूरी करें। इसको ध्यान में रखते हुए सब स्टेशनों में मशीनों की मरम्मत, लाइन आदि को दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को ओढ़पुरा 33 केवीए सबस्टेशन में मशीनों की मरम्मत का काम किया गया।
इस कारण सुबह नौ बजे से शाम तक बिजली गायब रही। इस कारण मुरसान गेट, पंजाबी क्वाटर, ओढ़पुरा आदि इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।