हाथरस : लोगों को कैलेंडर वितरित करते कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ग्रामीण अंचलों के घर घर जाकर मुलाकात की। गांवों में प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए कैलेंडर का वितरण किया।
जिलाध्यक्ष ने गांव के पुराने लोगों से सुझाव लिए। साथ ही यह भी चर्चा की कि जिला पंचायत के चुनाव में प्रधान से लेकर बीडीसी आदि पदों पर जिला पंचायत में मजबूत व्यक्तियों को उतारा जाए। उनके साथ अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशल, हरि शंकर वर्मा, श्रीनिवास शर्मा, साबिर हुसैन, दुष्यंत वर्मा, इरफान कुरैशी, पंडित महेश चंद्र शास्त्री, पवन पंडित आदि थे।