फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Election Result: हाथरस में तीनों विधानसभा सीटों पर क्या खिलेगा कमल? जानिए किसे मिले कितने वोट

Thu, 10 Mar 2022 05:49 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,हाथरस

सार

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से बाहर आ गई है। हाथरस में तीनों सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा या नहीं इसका पता परिणाम आने का बाद चलेगा।
विज्ञापन
हाथरस संसदीय सीट पर मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक में सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से बाहर आ गई है। हाथरस में तीनों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन


हाथरस शहर में भाजपा की अंजुला माहौर अब तक के आए रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सिकंदराराऊ में भाजपा के विरेंद्र सिंह राणा आगे चल रहे हैं। सादाबाद से भी भाजपा के रामवीर उपाध्याय आगे हैं।

तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग सभागार में व्यवस्था की गई थी। पॉलीटेक्निक व उसके आसपास का क्षेत्र मतगणना के दौरान बृहस्पतिवार को छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


हाथरस विधानसभा क्षेत्र के 14, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के 13 और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी राजनीतिक दलों की ओर से मतगणना को लेकर एजेंट बना दिए गए थे। प्रशासन स्तर से मतगणना एजेंटों के पहचान पत्र भी जारी किए गए। वहीं प्रशासन की ओर से डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। वहीं ईवीएम से मतों की गिनती साढ़े आठ बजे शुरू हुई थी। डाक मतपत्रों की गिनती के लिए प्रशासन की ओर से एआरओ को अलग से नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें