हाथरस : मतगणना के लिए तहसील परिसर में कार्ड बनाते कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से बाहर आएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग सभागार में व्यवस्था की गई है। अफसरों ने पूरे दिन तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को निर्देश दिए। पॉलीटेक्निक व उसके आसपास का क्षेत्र मतगणना के दौरान बृहस्पतिवार को छावनी में तब्दील रहेगा।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
हाथरस विधानसभा क्षेत्र के 14, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के 13 और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी राजनीतिक दलों की ओर से मतगणना को लेकर एजेंट बना दिए गए हैं। प्रशासन स्तर से मतगणना एजेंटों के पहचान पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वहीं ईवीएम से मतों की गिनती साढ़े आठ बजे शुरू होगी।
डाक मतपत्रों की गिनती के लिए प्रशासन की ओर से एआरओ को अलग से नामित किया गया है। तीनों विधानसभा सीटों में हाथरस में सबसे अधिक 36 राउंड होंगे। सादाबाद और सिकंदराराऊ सीट पर 33-33 राउंड में मतगणना होगी। संवाद