मोतीगढ़ी में क्षेत्रीय लेखपाल से अभद्रता होने पर कोतवाली पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे लेखपाल।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद कोतवाली पर सोमवार कई लेखपाल एकत्रित होकर पहुंचे, वहां उन्होंने अपराध निरीक्षक से अपने कुरसंडा क्षेत्र के लेखपाल साथी के साथ गांव मोतीगढ़ी में पैमाइश के दौरान की गई अभद्रता की शिकायत की और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की।
कुरसंडा क्षेत्र के लेखपाल ऋषि कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को गांव निवासी दो लोगों द्वारा की गई शिकायत का निस्तारण करने के लिए गांव मोतीगढ़ी गया हुआ था और वहां शिकायत का निस्तारण करने के लिए पैमाइश कर रहा था तो इसी दौरान वहां गांव का एक व्यक्ति वहां आ गया और सरकारी पैमाइश नहीं होने दी और जमीन को जोतकर अपने चक में मिला लिया। लेखपाल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज कर अभद्रता की और मारपीट करने पर उतारू हो गया।