फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइन में फॉल्ट से तीन हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की सुबह शहर के आगरा रोड पर 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण शहर के कई इलाकों के तीन हजार घरों में बिजली गुल रही। शहर के अन्य विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट हुए। इस कारण लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
मंगलवार की सुबह शहर के आगरा रोड पर 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण सरिया मिल, भट्ठा वाली गली, नगला भोजा, नगला टीका, आगरा रोड आदि इलाकों के करीब तीन हजार घरों में दो घंटे तक बिजली गुल रही। नवीपुर, गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते दो से तीन घंटे बिजली बाधित रही। बिना बिजली के लोग पसीने से बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्र के चंदपा, मुरसान औरी सोखना विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते कई घंटे बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में फॉल्ट हो रहे हैं। लाइनमैन को जल्द से जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। संवारद
विज्ञापन

गर्मी में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन व रात में कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकरी इस समस्या को दूर करने पर ध्यान दें, ताकि राहत मिल सके।
-शुभम
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की समस्या भी गहराती जा रही है। आए-दिन कई घंटे बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। बिना बिजली के रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे।
-भीम सिंह
बिना बिजली के उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभाग ने गर्मी से पहले आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। इस कारण अब मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-कपिल शर्मा
गर्मी में बिजली की जितनी आवश्यकता होती है, उतना ही यह परेशान कर रही है। विभाग जिस हिसाब से राजस्व वसूलता है, उस हिसाब से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
-राहुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें