फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पुलिस की पाठशाला में एसपी बने शिक्षक, दून स्कूल में पढ़ाया कानून का पाठ, साइबर क्राइम पर बताया यह

Wed, 27 Dec 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले दून पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले दून पब्लिक स्कूल में 27 दिसंबर को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया। 

विज्ञापन


बतौर शिक्षक उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के मंत्र भी बताए। एसपी ने साइबर अपराध से लेकर पॉक्सो एक्ट तक की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि जिस तरह सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस का काम है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। यहां उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि आखिर अपराध क्या होता है। जन सुनवाई पुलिस की कार्यवाही का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद रहता है।
विज्ञापन


एसपी ने विद्यार्थियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने पटका पहनाकर एसपी का स्वागत किया। एसपी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन शिवम अग्निहोत्री ने किया।

सोशल मीडिया पेज पर कर सकते हैं शिकायत

दून पब्लिक स्कूल के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी ने विद्यार्थियों को बताया कि हाथरस पुलिस के ट्विटर एकांउट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज चल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस से कर सकता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।  


सिविल सर्विसेज परीक्षा के बारे में दी जानकारी
एसपी ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विस परीक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस परीक्षा के प्रारूप के बारे में बताया व उन्हें सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जाती है। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। मेहनत ही सफलता का एकमात्र मंत्र है।  

रोजाना अखबार पढ़ने की दी सलाह
एसपी ने विद्यार्थियों से कहा कि वह रोजाना अखबार जरूर पढ़ें। अखबार पढ़ने से उन्हें देश और दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे सामान्य ज्ञान मजबूत होता है। 
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सवाल, एसपी के जवाब 

- कक्षा दसवीं की छात्रा समृद्धि कुमारी ने पूछा कि अगर किसी सुनसान इलाके में उसे सहायता की जरूरत पड़े तो क्या करें। 
-एसपी ने जवाब दिया कि जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी तरह आप पुलिस तक पहुंचें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। समस्या का समाधान किया जाएगा। 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।  

- कक्षा दस की छात्रा जपनूर कौर ने पूछा कि 1090 पर शिकायत करने पर पुलिस सहायता कितने समय में प्राप्त हो जाती है। 
-एसपी ने बताया कि पुलिस तत्काल कार्रवाई शुरू करती है। विशेष आपातकालीन स्थिति में 112 पर काल करें। सात मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। 
- कक्षा नौ की छात्रा मोनिका ने पूछा कि कई विद्यार्थी दूसरों को देखकर सिविल सर्विसिज की तैयारी करते हैं और उनका चयन हो जाता है, जबकि ईमानदारी से तैयारी करने वालों का कई बार चयन नहीं हो पाता है। 
-एसपी ने बताया कि मेहनत से तैयारी करने वालों का ही चयन हो पाता है। मेहनत को पूरी ईमानदारी से करनी चाहिए।  
- कक्षा 12 की छात्रा श्रद्धा चौधरी ने आरक्षण के बारे में पूछा।
- एसपी ने बताया कि समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारतीय संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। इसी व्यवस्था का अनुपालन किया जा रहा है। 
- कक्षा नौ के छात्र विनायक शर्मा ने एसपी से साइबर सुरक्षा में कॅरिअर बनाने के बारे में पूछा। 
-एसपी ने बताया कि एथिकल हैकिंग का कोर्स कर इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाया जा सकता है।
- कक्षा 10 के छात्र शौर्य सिसौदिया ने पूछा कि अगर कोई हमला करने आए तो ऐसी परिस्थिति में क्या करें। 
-एसपी ने बताया कि खुद को सुरक्षित कर तत्काल पुलिस सहायता के लिए कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें