न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ स्थित रमण कुंज में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान श्रीराम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा कहा कि अपने देश और अपनी रक्षा के लिए जो भी संभव हो करना चाहिए। उन्होंने जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी का आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा थे। इसके अलावा ब्रज प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रांत परियोजना प्रमुख वीरी सिंह, विभाग अध्यक्ष राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय मंचासीन थे। ब्रज प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र ने विहिप की स्थापना पर प्रकाश डाला।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह धनकर, जिला सह मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नागेंद्र , जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण गर्ग, जिला समरसता प्रमुख महेश वर्मा, जिला सह संयोजक सुरेंद्र सिसोदिया, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल, नगर मंत्री रमेश चौधरी, नगर संयोजक योगेश राठौर नगर सह संयोजक सोनू भारती, नगर संपर्क प्रमुख सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल नगर गोरक्षा प्रमुख, सनी चौधरी, चंद्रप्रकाश गौड़, धीरू आदि मौजूद थे। संचालन जिला मठ मंदिर प्रमुख मनोज द्विवेदी ने किया। संवाद