हाथरस : स्वास्थ्य विभाग व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 वैक्सीनेशन, निगरानी समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में डीएम रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आज प्रथम डोज के तहत 2334 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।
इसमें 18 से 44 वर्ष की आयु के 963 तथा 45 से अधिक आयु के 1316 लोगों को टीका लगा। 55 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। जनपद में वर्तमान में 19 कंटेनमेंट जोन है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 2500 से 3000 के मध्य कोविड-19 की जांच की जा रही है। डीएम ने सिकंदराराऊ में वैक्सीनेशन की प्रगति संतोषजनक न होने पर सुधार लाने के एवं निगरानी समिति के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।