न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो रही है। शुक्रवार को कोरोना के छह मामले सामने आए। वहीं पांच मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। बता दें कि, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया था।
शुक्रवार को छीतीपुर निवासी 10 वर्षीय बच्चा, गली भोजराज हाथरस निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग, नगला मया निवासी 22 वर्षीय युवक, रामपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, संजय कॉलोनी सासनी निवासी 38 वर्षीय युवती, मुरसान के गुमानपुर निवासी 11 वर्षीय बालिका की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच मरीज डिस्चार्ज भी हो गए। इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 46 हैं। इसमें 14 मरीज होम आइसोलेट हैं।