जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने सीसीटीवी कंट्रोल रुम में पहुंचकर लगाए गए सभी कैमरों की जांच की। निरीक्षण पंजिका का अवलोकन कर सीसीटीवी ऑपरेटर से सभी अधिकारियों की एन्ट्री लॉग बुक पर समय सहित दर्ज करने के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव के तहत एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में विधानसभा क्षेत्र वार स्थापित स्ट्रांग रुम में संरक्षित ईवीएम की सुरक्षा का जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कंपनी कमांडर तथा जवानों से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी कर स्ट्रांग रूमों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने तैनात सैन्य बलों को लगातार चौकन्ना रहते हुए सीसीटीवी के माध्यम से भी कड़ी नजर रखने के साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रुम के माध्यम से संचालित समस्त सीसीटीवी कैमरों से सभी क्षेत्रों का अवलोकन करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कंट्रोल रुम में पहुंचकर लगाए गए सभी कैमरों की जांच की। निरीक्षण पंजिका का अवलोकन कर सीसीटीवी ऑपरेटर से सभी अधिकारियों की एन्ट्री लॉग बुक पर समय सहित दर्ज करने के निर्देश दिए।