कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में बुधवार देर रात बच्चों को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में मारपीट हो गई, लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
गांव जाफराबाद में किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे निकाल लाए। मारपीट में एक पक्ष से छैली बिहारी, अजय, देवकी नंदन व दूसरी पक्ष से निर्मला पत्नी कुंज शरण व कुंज शरण वर्मा घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत कराया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।