हाथरस जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि 23 अगस्त घोषित की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा के मुताबिक सत्र 2024-25 के जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य कृष्णकांत सिंघल, अमर सिंह चंदेल, सतीश चंद्र टालीवाल, जनक सिंह के अलावा बख्शी विनय कौशिक, लक्ष्मीकांत सारस्वत, हितेंद्र सिंह गुड्डू, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।