फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गले पर चोट के निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 06 Aug 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रूबी की दूसरी शादी हुई थी। पति ने कुछ समय पहले पैसों की मांग की थी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका प्रतीत होती है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका रूबी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में 35 वर्षीय रूबी पत्नी नईम की 5 अगस्त की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रूबी के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि रूबी की नईम से दूसरी शादी हुई थी। नईम ने कुछ समय पहले पैसों की मांग की थी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका प्रतीत होती है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस हत्या की संभावना को देखते हुए जांच में जुट गई है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें