नामांकन पत्र दाखिल करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अंतिम दिन तक 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद अब 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 जनवरी को मतदान किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कटारा एवं सहायक चुनाव अधिकारी यतेन्द्र कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार वशिष्ठ, दिगम्बर सिंह सिसौदिया, कपिल मोहन गौड़, निष्कर्ष गोस्वामी, शिवाकान्त शर्मा, मोतीराम गोला, इरफान कुरैशी, नरेन्द्र प्रताप सिंह, राधेलाल पचौरी, वशिष्ठ, राजू वार्ष्णेय, कुलदीप सिंह मौजूद थे ।
ये है चुनाव कार्यक्रम
- 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जाँच चुनाव संचालन समिति द्वारा
- 5 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापिसी दोपहर 2 से 3:30 बजे तक
- 11 जनवरी को प्रातः 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान
पदों के लिए इन्हाेंने किया नामांकन
- अध्यक्ष पद के लिए अजय भारद्वाज एड व मनमोहन शर्मा एड
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चन्द्रमोहन ऋषि एड
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए अजय कुमार शर्मा
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए दुर्वेश खॉन
- सचिव के लिए पवन शर्मा एड, जयन्त तिवारी एड, रामदास एड, विश्वम्भर सिंह एड
- कोषाध्यक्ष के लिए ममता कौशिक एड, यतेन्द्र पाल सिंह बघेल एड
- सह-सचिव प्रथम के लिए नरेन्द्र कुमार एड, श्रीकान्त सारस्वत एड
- सह-सचिव द्वितीय के लिए मनमोहन शर्मा एड
- सह-सचिव तृतीय के लिए प्रदीप कुमार एड