फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चयनित पंचायत सहायकों का ब्योरा होगा पोर्टल पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों से मिली मेरिट सूची के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। शासन स्तर से ब्लॉक वार पंचायत सहायकों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आम लोग पंचायत सहायक के पद पर चयनित हुए कार्मिकों का पूरा ब्योरा घर बैठे ही देख सकेंगे। जल्द ही पंचायत सहायक के पदों पर ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों की मेरिट लिस्ट (वरीयता सूची) जारी कर दी जाएगी।
शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक भर्ती को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में यहां जिला प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू की गई है। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत सहायक के पदों पर आवेदन लेने से लेकर सूची फाइनल किए जाने तक के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों के लिए अभ्यर्थियों ने अपने अपने आवेदन दिए। ग्राम पंचायत स्तर से मेरिट सूची तैयार कर जिला मुख्यालय पर मुहैया करा दी गई है। इस सूची पर अब जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृति व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से पंचायत सहायक के पदों के पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन ने कहा है कि पंचायत सहायक के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी के शैक्षिक योग्यता से लेकर व्यक्तिगत ब्योरा पोर्टल पर ब्लॉक वार अपलोड किया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में अपने घर से ही पूरा ब्योरा देख सके। इस संबंध में पंचायतराज विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें