फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भूमाफिया के खिलाफ किया प्रदर्शन, सांसद से मिलकर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
भूमाफिया के खिलाफ तहसील में बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान रोड स्थित पथवारी मंदिर की चारदीवारी तोड़ने को लेकर हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को भी भूमाफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सांसद राजवीर दिलेर से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
पथवारी मंदिर के जीर्णोद्धार में बाधा डालने पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर भू माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम शिव सिंह, सीओ ब्रह्म सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने पहुंचकर लोगों को समझाया। लोग एकत्रित होकर तहसील पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों से एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने वार्ता की। उसके बाद भी लोग संतुष्ट नहीं हुए। बाद में लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद राजवीर दिलेर के पास पहुंचे। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सांसद को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया यह मंदिर काफी वर्षों पुराना है। नाला बनवाने के बाद मंदिर नीचे पड़ गया था। इसमें नाली का गंदा पानी जा रहा था। इसीलिए लोगों ने एकत्र होकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराना शुरू किया। उसी जगह मंदिर बन रहा है, जिस जगह पहले था। कुछ लोग आकर उसमें बाधा डाल रहे हैं। जबकि वह जगह उनकी नहीं है। मंदिर के निकट पहले सांड़ घर था, जिसका बोर्ड भी मौके पर लगा हुआ है। सांसद ने एसडीएम से मंदिर निर्माण कराए जाने को कहा। शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मंदिर निर्माण शुरू करा दिया गया है। यह भी चेतावनी दी गई है कि अब कोई शरारती तत्व मंदिर के जीर्णोद्धार में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें