फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम ने पहले शिकायतें सुनीं, फिर अतिक्रमण हटवाए

विज्ञापन
हाथरस : ग्रामसभा महामई सलावतनगर में बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम अंकुर वर्मा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम सभा महामई सलावतनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इससे पूर्व एसडीएम ने गांव में चौपाल लगाकर शिकायतें सुनीं। कुल 18 शिकायतें आईं। एसडीएम ने नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि बाकी के भी जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

गांव में जो 18 शिकायतें आईं, उनमें विकास विभाग की तीन, थाना सिकंदराराऊ की एक और राजस्व की 14 शिकायतें शामिल हैं। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में गांव में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्जी, बिटौरा व अन्य माध्यमों से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। सख्ती देखकर अवैध कब्जाधारी खुद ही चकरोड व अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने में जुट गए। एसडीएम के साथ ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें