फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी से दहेज हत्या के मामले की विवेचना ट्रांसफर कराने की मांग

विज्ञापन
हाथरस : दहेज हत्या के मामले में एसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोग। सं - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेरिया जोध निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से अपनी बेटी के मामले में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना दूसरी जगह ट्रांसफर कराए जाने की मांग है। इसे लेकर काफी लोग एसपी के ऑफिस पहुंचे।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेरिया जोध निवासी होडल सिंह ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2018 में सिकंदराराऊ निवासी युवक के साथ की। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच एक बेटा व एक बेटी भी पैदा हुई। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त 2021 को शिकायतकर्ता की बेटी की मौत हो गई। इस मामले में पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज हो गया, लेकिन अब होडल सिंह ने दो नामजदों को पुलिस द्वारा राहत पहुंचाए जाने का आरोप लगाया है और मामले की विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित किए जाने की मांग एसपी से की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें