न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अहेरिया समाज के एक प्रतिनिधिमंडल की शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है। वहां समाज अपनी जाति को सूचीबद्ध करने की मांग उठाएगा। इस सिलसिले में लखनऊ में आंदोलन कर रहे समाज के नेता चंद्रपाल सिंह अहेरिया फोन पर बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी मुलाकात शनिवार को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री से कराई जाएगी।
उनका कहना है कि वर्ष 1950 तक उनकी जाति उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति में शामिल थी। उसके बाद इसे निकाल दिया गया। वह मुख्यमंत्री से यही मांग करेंगे कि उनकी जाति को फिर से अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध किया जाए। संवाद