न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निकटवर्ती कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी करीब 35 वर्षीय एक युवक की तबियत कई दिन से खराब चल रही थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक था। उनकी यहां कोविड जांच कराई गई थी। यह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां बेड खाली नहीं था तो परिजन फिर उन्हें आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। इस युवक का इस दौरान ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया।
बताते हैं कि आगरा के इस अस्पताल में इस युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई। परिवार के कई सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।