फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बढ़ते संक्रमण के बीच कठिन हुई राजस्व वसूली की डगर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते बिजली विभाग के लिए राजस्व वसूली की डगर और कठिन हो गई है। सरचार्ज में छूट का लाभ देकर बकायेदारों से ज्यादा से ज्यादा बकाया निकालने के लिए लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत पंजीकरण में भी ठहराव आ गया है। जिले में अब तक 1.60 लाख में से महज 60 हजार से कुछ बकायेदारों ने ही ओटीएस में पंजीकरण कराया है, फिर भी विभागीय अधिकारी सतर्कता बरतते हुए बकाया वसूलने की कोशिश में जुटे हैं।
गौरतलब है कि जिले में उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया है। बकाया को वसूलने व बकायेदारों को राहत देने के लिए बिजली विभाग द्वारा फरवरी से 15 अप्रैल तक ओटीएस लागू की गई है। विभागीय अधिकारी इस योजना को भुनाने के लिए दम लगा ही रहे थे कि कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया, जिससे न केवल बिजलीघरों पर पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं की आमद रुक गई है, बल्कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी फील्ड में नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओटीएस की अवधि खत्म होने के बाद बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों से बकाया वसूलने के लिए उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इस बीच कोरना संक्रमण की दर बढ़ गई है। इस कारण बिजली कर्मियों के लिए बकाया निकालना काफी मुश्किल हो गया है। कर्मी क्षेत्र में जाने से कतरा रहे हैं। इस कारण बकाया वसूली की गति भी धीमी हो रही है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें