हाथरस : युवक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के खेतों में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक की मौत के मामले की छानबीन में जुटी है।
बृहस्पतिवार को शीलेंद्र (28) पुत्र निरंजन निवासी रुहेरी परिवार के लोगों से बाहर जाने की कह कर घर से निकला था। इसी बीच दोपहर को उसका शव ग्रामीणों को गांव के पास ही नीम के पेड़ पर लटका हुआ नजर आया। यह देख गांव के लोगों मौके पर जमा हो गए।
इसकी सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। वह नशे का आदी था। संवाद