फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
हाथरस : मृतक अरविंद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रेलवे स्टेशन के सामने मिरगामई निवासी युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। पहले परिवार के लोग और फिर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित खेत में नीम के पेड़ पर लोगों को एक शव लटका हुआ नजर आया। इसे देखकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान भीड़ में शामिल लोगों ने अरविंद कुमार (24 वर्ष) पुत्र डोरीलाल निवासी मिरगामई के रूप में हुई। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को लोगों ने दी तो वह भी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इतने में ही एसएचओ राजीव यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव के पेड़ पर लटके होने के बारे में मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। परिजनों की मानें तो अरविंद रविवार की सुबह करीब छह बजे घर से यह कह कर निकला था कि वह हाथरस जंक्शन रुपये लेने जा रहा है, लेकिन वह फिर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों को उसका शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि मिरगामई निवासी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें