फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ से लटका मिला इगलास के युवक का शव

विज्ञापन
हाथरस : मृतक गौरव शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव बसई निवासी 18 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार की देर रात को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक का शव कोतवाली सासनी की सीमा में शहतूत के पेड़ से लटका मिला। शुक्रवार की सुबह पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन युवक की हत्या का शक जता रहे हैं।
कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव बसई निवासी महेश पुत्र मथुरा प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र गौरव शर्मा बृहस्पतिवार की शाम को घर से गांव के युवकों के साथ गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उसका शव कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बसगोई की सीमा में शहतूत के पेड़ से लटका मिला। एसएसआई कृतपाल सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें