फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुले पड़े तार में दौड़ा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : करंट से मृत श्याम कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार की देर रात को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिजली महकमे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी श्याम कुमार पुत्र राजकुमार मंगलवार की रात को करीब 11 बजे फैक्टरी से काम करके घर लौट रहे थे। कॉलोनी में बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले से खुले पड़े बिजली के तार में करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी चीख निकल गई। इसे सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग आ गए। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद उनको तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर के बाद कॉलोनी में काफी भीड़ जमा हो गई। वह बिजली महकमे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें