फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नोडल केंद्र पर लगी पुन: परीक्षा के लिए आए विद्यार्थियों की भीड़

विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध जिले के 88 डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा मंगलवार को बागला डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र हुई।
विज्ञापन

मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की पुन: परीक्षा की शुरुआत बागला डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हुई।
यहां सुबह की पाली में 296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दूसरी पाली में 261 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में वर्ष 2021 की स्नातक स्तर के बीए, बी. कॉम, बी. कॉम, वोकेशनल, बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक स्तर के एमएससी, एम. कॉम अंतिम वर्ष की विशेष परीक्षा, पुन: परीक्षा और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थी शामिल हुए। बागला डिग्रा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि पहले दिन की पुन: परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें