फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुख्य डाकघर में इंटरनेट कनेक्टिविटी रही बाधित, लोगों ने झेलीं दिक्कतें

विज्ञापन
हाथरस : मुख्य डाकघर में कनेक्टिविटी न आने पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

साल के अंत में शहर के मुख्य डाकघर में कामकाज का बोझ बढ़ गया है। इंटरनेट कनेक्टिविटी नखरे दिखा रही है। मंगलवार की सुबह डाकघर पहुंचे लोगों को कनेक्टिविटी न होने के कारण दिक्कतों से जूझना पड़ा। काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। कनेक्टिविटी न आने से कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज लाखों रुपयेे का लेन-देन होता है। इसके अलावा अन्य कार्य भी होते हैं। आधार कार्ड संशोधन व नामांकन का काम भी चल रहा है। मंगलवार की सुबह शहर के डाकघर में इंटरनेट कनेक्टिविटी बार-बार आती-जाती रही। इस कारण लोगों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। सुबह से शाम तक काउंटरों पर भीड़ रही। काफी लोग भीड़ के दबाव के चलते मुख्य डाकघर से बैरंग लौट गए। डाक विभाग के अधिकारी बंगलूरू से स्पीड कम होने की बात कहते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन

डाकघर में काम से आए थे। सुबह से कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। इस कारण काम नहीं हो पा रहा है। काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-विनोद कुमार, उपभोक्ता
डाक विभाग जिस हिसाब से योजना चला रहा है, उस हिसाब से मुख्य डाकघर में कामकाज निपटाने में परेशानी आ रही हैं।
-भूरी सिंह, उपभोक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें