फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलसे, महिला गंभीर

विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर में सिलिंडर में लगी आग से झ़ुलसकर घायल हुई महिला। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुरदिलनगर के मोहल्ला जलेसरी गेट में मंगलवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से एक महिला के कपड़े में आग लग गई। इससे खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने गए महिला के पति भी झुलस गए।
मोहल्ला निवासी पप्पू की पत्नी सीमा (35) मंगलवार को दोपहर में खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर लीक होने की वजह से उनके कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही महिला तेजी से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर उनके पति भाग कर आए और आग को बुझाने लगे। इस दौरान वे भी झुलस गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालांकि, स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को यहां से रफेर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें