संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 3000 मीटर दौड़ में आगरा के बुढ़ाना गांव निवासी मैकू ने प्रथम, मुरसान निवासी सुभाष दूसरे व जलेसर एटा के बेरनी निवासी रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में नगला सेवा निवासी सोमेश प्रथम, मकनपुर निवासी सचिन कुमार द्वितीय, प्रशांत व हरेंद्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में थरौरा निवासी खन्नू यादव प्रथम, कुकरगवां निवासी लक्की चौहान द्वितीय एवं मानिकपुर निवासी करन चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मनोज यादव, शिवकुमार, जगन्नाथ, छोटे लाल, त्रिलोकी, प्रकाश, भीकम सिंह, मानिक चंद्र, रमेश चंद्र, नितेंद्र यादव, ललित मोहन, रामभरोसी, बृजमोहन यादव, नारायण प्रधान, शीलेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।