फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरओ व एआरओ को दिया मतगणना का प्रशिक्षण

विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद मतगणना कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर बागला कॉलेज में आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीडी एके मिश्र ने बताया कि सादाबाद में 56, सहपऊ में 34, हाथरस में 48, मुरसान में 50, सासनी में 58, सिंकदाराराऊ में 40, हसायन में 51 टेबल लगाई जाएगी। मतगणना 14-15 घंटे में पूर्ण होने की संभावना है। गणना 2 मई को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना चक्रवार एवं पंचायतवार होगी।
प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एक मेज पर पहले चरण मे संबंधित पंचायत की एक बूथ की प्रयोग की गई सभी मतपेटी रखी जाएगी। मतपेटी की जांच के बाद एजेंट्स को दिखाकर मतपेटी खोली जाए। चारों प्रकार के मतपत्र को रंग के आधार छांटकर अलग किया जाएगा। फिर मतपत्र लेखा से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सर्वप्रथम पंचायत सदस्य की फिर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य की और अंत में उस बूथ के जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र की प्रत्याशीवार छंटनी करके 50-50 की गड्डी तैयार करके मतगणना की जाएगी। गणना के लिए कार्मिक का प्रवेश सुबह सात बजे से होगा। मतगणना एजेंट को प्रवेश सुबह 7:30 बजे से दिया जाएगा। सुबह 8 बजे केवल उन्हीं पंचायत के एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा जिन पंचायतों की गणना प्रथम चक्र में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें