फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फैक्टरियों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का स्टॉक चेक करतीं एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने दीप गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
संचालक द्वारा बताया गया कि उनके पास कुल 102 सिलिंडर हैं, जिनमें से 33 सिलिंडर एबीजी हॉस्पिटल में गए हैं। कुछ सिलिंडर प्रेम रघु हॉस्पिटल में गए हैं। लगभग 20-25 सिलिंडर एजेंसी पर मौजूद है। संचालक ने बताया कि शेष सिलिंडर इंडस्ट्रियल कार्य के लिए बाजार में हैं। वर्तमान में कोविङ-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता के दृष्टिगत एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया कि वह औद्योगिक प्रयोग के लिए बाजार में दिए गए ऑक्सीजन सिलिंडरों को तत्काल वापस मंगवाना सुनिश्चित करें, ताकि उनका प्रयोग हॉस्पिटलों में कोविड-19 के मरीजों को आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में फैक्टरियों में ऑक्सीजन के सिलिंडरों की आपूर्ति को रोकते हुए हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित मूल्य पर ही ऑक्सीजन के सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर आपूर्ति किए जाने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें