न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीडीएस सहित अन्य लोगों के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन पर कई स्थानों पर शोक व्यक्त किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं हुई। लोगों ने शहर के घंटाघर पर मोमबत्ती जलाकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर मनोज अग्रवाल, स्वापो के संस्थापक कपिल अग्रवाल, दिनेश सरदाना, अमित मेहरा, मुकेश सिंघल, श्याम अग्रवाल आनंद गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय राघव, सह संयोजक प्रभु दयाल कुशवाहा, अमित मेहरा, वीरेंद्र माहौर सभासद, डॉ. हर्ष गर्ग, आशीष सेंगर, मुकेश कौशिक, राधेश्याम वार्ष्णेय, गोविंद वार्ष्णेय, विशाल शर्मा, नरेंद्र बंसल सभासद, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, सुनील कुमार, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, पदम बंसल, श्रीकिशन वार्ष्णेय, सुनील वाल्मीकि आदि थे। वहीं सलेमपुर स्थित श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल में सीडीएस बिपिन रावत व अन्य की हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। संवाद