फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, सूरज के तेवर पड़े नरम

विज्ञापन
हाथरस : ठंड में स्वेटर पहनकर व टोपा लगाकर रिक्शे व बाइक पर जाते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। तापमान में आई गिरावट व बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी का अहसास कराया। सुबह व शाम में शहर के बाहर हल्का कोहरा छाया हुआ नजर आया। इधर, सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कई स्थानों पर अलाव जलवाए।
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फवारी से सर्दी का सितम मैदानी इलाकों में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह बर्फीली हवाओं के आगे सूरज के तेवर नरम दिखे। बर्फीली हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थीं। सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आए। दोपहर में धूप में शरीर को सेंकते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी का कहर बढ़ गया। लोगों के अलाव व हीटरों का सहारा लेना पड़ा। इधर, शीतलहर में लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपनी मौजूदगी में कई स्थानों पर अलाव जलवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें